किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।
अब किसानों को फसलों की गिरदावरी के लिए पटवारियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
किसानों को अब पटवारी के पास जाने की जरूरत नहीं, क्योंकि राज्य सरकार ने ई-गिरदावरी नामक एप्लिकेशन लॉन्च किया है।
![]() |
अपने खेत की गिरदावरी |
फायदा:-
- किसान खुद अपनी जमीन की गिरदावरी कर सकते हैं।
- फसल के नुकसान पर मुआवजा प्राप्त करना आसान होगा।
- पटवारियों की गलतियों से बचा जा सकेगा।
समस्या का पूर्व अनुभव:-
- पटवारियों द्वारा गलत गिरदावरी की शिकायतें आम थीं।
- कई बार फसलों का सही मूल्यांकन नहीं होता था, जिससे मुआवजा नहीं मिल पाता था।
ई-गिरदावरी ऐप का उपयोग:-
- किसान जन आधार से लॉगिन कर अपनी फसल की जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
- पटवारी को गिरदावरी की पुष्टि करनी होगी।
- कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी किसानों को इस ऐप का उपयोग करना सिखा रहे हैं।